Thursday , 22 January 2026
Home यूपी न्यूज Crime News: Retired ADM killed by hitting his head in guest house, Kasganj…#upnews
यूपी न्यूज

Crime News: Retired ADM killed by hitting his head in guest house, Kasganj…#upnews

आगरालीक्स…गेस्ट हाउस में रिटायर्ड एडीएम की सिर में प्रहार कर हत्या. खून से लथपथ मिली लाश…कासगंज से सनसनीखेज घटना

यूपी के कासगंज से सनसनीखेज घटना सामने आई है. मथुरा—बरेली हाइवे पर मामो गांव के पास बने मीनाक्षी गेस्ट हाउस में रिटायर्ड एडीएम की सिर में प्रहार कर हत्या की गई है. यह गेस्ट हाउस भी इनका था. सूबह नौकर जब यहां पहुंचा तो उनकी लाश खून से लथपथ मिली. सूचना पर परिजन और बाद में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया. घटना की जांच की जा रही है.

68 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद गोरहा गांव के रहने वाले थे और आठ साल पहले ही एडीएम के पद से रिटायर्ड हुए थे. गांव मामो के पास इनका मीनाक्षी गेसट हाउस है. ये गेस्ट हाउस में ही रह रहे थे. धर्मेंद्र नाम का कर्मचारी पूरे दिन गेस्ट हाउस में रहता था और रात में घर सोने के लिस चला जाता था. राजेंद्र प्रसाद की पत्नी मीना अपने छोटे बेटे के साथ गाजियाबाद में रहती हैं.

आज सुबह आठ बजे कर्मचारी धर्मेंद्र गेसट हाउस पहुंचा तो गेट बंद था. गेट को खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई इस पर उसने मालिक राजेंद्र प्रसाद के मोबाइल पर फोन किया लेकिन वह भी नहीं उठा. इसके बाद राजेंद्र प्रसाद की पत्नी के मोबाइल पर फोन किया तो बताया कि गेस्ट हाउस अंदर से बंद है और मालिक फोन नहीं उठा रहे है. इसके बाद वह गेस्ट हाउस के साइड वाले रास्ते से अंदर गया तो दरवाजा खुला हुआ था.

अंदर जाकर देखा तो राजेंद्र प्रसाद का शव बरामदे में खून से लथपथ पड़ा हुआ था. उनके सिर में प्रहार कर हत्या की गई थी. धर्मेंद्र ने इसकी सूचना मृतक की पत्नी को दी. उन्होंने अपने परिचितों को वहां भेजा और ग्रामीण भी वहां आ गए. राजेंद्र प्रसाद की मौत की सूचना पर पुलिस भी आ गई. पुलिस को गेट के बाद और गेट के पास भी खून मिला है. कमरे अंदर से खुले हुए थे. फोरेंसिक टीम ने यहां पहुंचकर सबूत जुटाए हैं. एसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Software engineer drowned in a flooded basement in Noida, along with his car. SIT will investigate

यूपीलीक्स…नोएडा में पानी से भरे बेसमेंट में कार समेत डूबने से साफ्टवेयर...

यूपी न्यूज

UP News: Aparna and Pratik Yadav are divorcing!…post on social media

यूपीलीक्स…अपर्णा यादव—प्रतीक यादव में होगा तलाक! प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम की पोस्ट...

यूपी न्यूज

A wave of faith surged for bathing in the Ganga on Mauni Amavasya in Prayagraj.

यूपीलीक्स…मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में गंगा स्नान को उमड़ा आस्था का सैलाब....

यूपी न्यूज

UP News: The wife was in a hotel room with her lover. The husband caught them…#upnews

यूपीलीक्स..होटल के कमरे में प्रेमी के साथ थी पत्नी. पति ने दोनों...

error: Content is protected !!