आगरालीक्स…नहीं थम रहे सोने के दाम. चांदी भी हर दिन बना रही रिकॉर्ड. त्योहार और सहालग से पहले ही रेट उच्च स्तर पर…जानें आज कितना रहा सोने—चांदी का भाव
पितृपक्ष की समाप्ति के साथ ही साल का सबसे बड़ा सीजन शुरू हो जाएगा. नवरात्र, करवाचौथ और फिर दीपोत्सव पर जमकर खरीदारी की जारी है. लोग सोने—चांदी को भी खरीदते हैं. इसके बाद सहालग शुरू हो जाएंगे जिनमें भी सोने—चांदी की सबसे अधिक डिमांड रहती है लेकिन इससे पहले ही सोना—चांदी के रेट उच्चतम स्तर पर हर दिन पहुंच रहे हैं. आज यानी 10 सितंबर को सोने के दाम में तेजी और चांदी के दाम में गिरावट रही.इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज सोना 106 रुपये चढ़कर 1, 09, 635 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया तो वहीं चांदी 1,24,594 रुपय्र प्रति किलो दर्ज की गई. दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,10,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,01,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
इस साल सोना 33 हजार और चांदी 38 हजार हुई महंगीइस साल अब तक सोने की कीमत 33,473 रुपये यानी 40 प्रतिशत तक बढ़ी है. 31 दिंसबर 2024 को 10 ग्राम24 कैरेट सोना 76,162 रुयए का था जो अब 1,09,635 रुपये का हो गया है. चांदी का भाव भी 43 प्रतिशत तक बढ़ा है. 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपये थी जो अब 1,24,594 रुपये प्रति किलो हो गई है.