आगरालीक्स…. आगरा में मौसम बदल रहा है, इस मौसम में खानपीन में लापरवाही से पेट संबंधी बीमारी हो सकती है, इसके लिए सतर्क रहें।
तापमान में गिरावट के साथ ही बारिश से खाने से लेकर पीने का सामान दूषित हो रहा है। यह पेट के संक्रमण के लिए सबसे ज्यादा घातक है। पांच दिन से हो रही लगातार बारिश से पेट संबंधी समस्याएं बढ़ गई हैं। अस्पताल में मरीज उल्टी, दस्त, पेट दर्द की समस्या के साथ पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही वायरल संक्रमण फैलने से पेट संबंधी समस्याओं के साथ ही बुखार भी आ रहा है।

ये सावधानी बरतें
घर पर बने हुए खाद्य पदार्थों का ही सेवन करें
पानी दूषित न हो, पानी उबाल कर भी पी सकते हैं
रात को अधिक भोजन का सेवन न करें
नियमित व्यायाम करें
जिन्हें पेट संबंधी समस्याएं हैं वे चिकनाई युक्त भोजन का सेवन न करें