Thursday , 13 March 2025
Home आगरा CTET at 41 centres in Agra, More than 29000 appear in Exam in Agra #Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

CTET at 41 centres in Agra, More than 29000 appear in Exam in Agra #Agra

आगरालीक्स…. आगरा में सीटेट देने के लिए कोहरे और गलन भरी सर्दी में पहुंचे अभ्यर्थी, दो पाली में 29 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा।


सीबीएसई द्वारा आगरा में 41 केंद्रों पर रविवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जा रही है। पहली पाली में परीक्षा सुबह 9.30 बजे से शुरू हो गई। सुबह नौ बजे तक केंद्र में प्रवेश दिया जाता था, आगरा के साथ ही आस पास के जिलों से ठंड में ठिठुरते हुए अभ्यर्थियों को लेकर उनके परिजन केंद्रों पर पहुंचे। पहली पाली में दोपहर 12 बजे तक सीटेट आयोजित किया जाएगा।


दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से
सीटेट की दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से होगी, इसके लिए अभ्यर्थियों को दोपहर एक बजे तक पहुंचना होगा। चेकिंग के बाद प्रवेश दिया जाएगा, दोपहर दो बजे परीक्षा शुरू होगी, 4.30 बजे परीक्षा समाप्त होगी।
सुबह से शाम तक सड़कों पर भीड़
41 केंद्रों पर दो पाली में आयोजित की जा रही परीक्षा में 29941 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सुबह से ही सड़कों पर भीड़ है, अभ्यर्थियों के साथ उनके परिजन भी आए हैं, शाम तक भीड़ रहेगी।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : More than 3000 pregnant women suffer from anemia #Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में 01 लाख 50 हजार 994 गर्भवती महिलाओं...

बिगलीक्स

Agra News : PG Diploma in Family Law, GST, Consumer law in DBRAU, Agra #Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा के आंबेडकर विवि में फैमिली लॉ, जीएसटी में...

बिगलीक्स

Agra News : Holika Dahan Timing, Bhadra on Holi#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में होलिका दहन किस समय होगा और...

बिगलीक्स

Agra News : Weather forecast for today#Agra

आगरालीक्स ..Agra News : होली पर आगरा में मौसम कैसा रहेगा जानें।...

error: Content is protected !!