आगरालीक्स …आगरा में 23 साल के युवक ने निसंतान दंपती के लिए स्पर्म डोनेट कर कमाई करने के लिए पंजीकरण कराया, इसके बाद जानें क्या हुआ।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले 23 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखा, इसमें लिखा था कि निसंतान दंपती की मदद करें और स्पर्म डोनेट कर कमाई करें। युवक ने विज्ञापन देखने के बाद संपर्क किया, उससे पंजीकरण कराने के लिए कहा। पांच हजार रुपये में पंजीकरण किया गया, पंजीकरण के लिए पांच हजार रुपये ट्रांसफर करने के बाद युवक का नंबर ही ब्लॉक कर दिया गया। इस मामले में युवक ने साइबर सेल में शिकायत की है।
जिगोलो बनाने के लिए भी कर चुके हैं ठगी
इससे पहले युवकों से इसी तरह की साइबर ठगी हो चुकी है, उसमें युवक को जिगोलो बनकर कमाई करने का आफर दिया गया था, इसके बाद रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर ठगी कर ली गई।