नईदिल्लीलीक्स… चक्रवाती तूफान असानी एक सोने का रथ भी अपने साथ बहाकर ले आया है।
श्रीकाकुलम जिले के सुन्नापल्ली तट पर मिला
चक्रवाती तूफान अपना रास्ता बदलकर आंध्रप्रदेश की ओर मुड़ गया है। तूफान के कारण एक सोने की परत से मढ़ा एक रथ बहकर श्रीकाकुलम जिले के सुन्नापल्ली तट पर मिला है, जिसे वहां के लोगों ने रस्सी और बल्लियों से बांधकर निकाल लिया है।
मलेशिया, म्यामांर या थाईलैंड से आने की संभावना
रथ के म्यांमार मलेशिया अथवा थाईलैंड से यहां तूफान के साथ बहकर आनेकी बात कही जा रही है।
इंटेलीजेंस और अफसरों को सूचना, वीडियो वायरल
इलाका पुलिस का कहना है कि यह रथ शायद दूसरे देश से आया है। इंटेलीजेंस और अन्य अधिकारियों को सूचित कर दिया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग सोने के रथ को खींचकर बाहर लाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
तूफान से निपटने को 50 टीमें लगीं
भारतीय इलाकों मे चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए एडीआरएफ की 50 टीमों को लगाया गया है।