नईदिल्लीलीक्स… चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर केरल और मुंबई में दिखना शुरू हो गया है। समुद्र में तेज लहरों के साथ बारिश हो रही है। अलर्ट जारी
तटीय इलाकों के लिए अलर्ट जारी

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय भारत की ओर तेजी के साथ बढ़ रहा है। मुंबई के तटीय इलाकों में तेज हवा के साथ समुद्री लहरें उठ रही हैं। कई स्थानों पर बारिश हो रही है और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
कच्छ होते हुए कराची जाएगा तूफान
मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान बिपरजॉय कच्छ गुजरात से होते हुए 15 जून को पाकिस्तान के कराची की ओर जाएगा।