आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में वसंत उत्सव में गुब्बारा में गैस भरने वाला सिलेंडर फटा, एक बच्ची सहित कई घायल।
आगरा के दयालबाग में वसंत पंचमी पर सड़क किनारे दुकानें सजी हुई हैं। पोस्ट आफिस के पास में गैस से गुब्बारे भरने वाले खड़े हुए थे। शनिवार शाम को वसंत उत्सव के चलते भीड़ हो गई। दयालबाग रोड पर पोस्ट आफिस के पास गैस का गुब्बारा भरने वाला सिलेंडर फट गया। सिलेंडर की तेज आवाज से अफरा तफरी मच गई। गुब्बारा भरने वाले के साथ ही कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

एक बच्ची सहित कई लोग घायल
गुब्बारा भरने वाले सिलेंडर के फटने से कई लोग घायल हो गए। गुब्बारे में गैस भर रहे युवक के साथ ही एक बच्ची सहित दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा है।