आगरालीक्स…(5 February 2022 News) भारत रत्न और स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की हालत नाजुक. वेंटीलेटर पर रखा गया…
‘मेरी आवाज ही पहचान है’…अपनी मधुर आवाज से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध और भारत रत्न लता मंगेशकर की हालत इस समय नाजुक है. उन्हें एक बार फिर से वेंटिलेटर पर रखा गया है. न्यूज एजेंसी के अनुसार लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि लता जी की तबियत फिर से बिगड़ गई है. उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है. डॉक्टर्स की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. इसके अलावा उन्हें थेरेपी दी जा रही है.
भारत रत्न लता मंगेशकर को 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें कोविड की शिकायत भी बताई गई थी. 92वर्षीय लता जी को उम्र से संबंधी अन्य समस्याएं भी हैं. देश में उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाएं और दुआएं की जा रही हैें.