
मंगलवार शाम को अफगानी पर्यटक सैफीतुल्लाह, अब्दुल जमील, तप्तलाह, केसी मुराद, हाजी शोब्रा और महिला पर्यटक शुक्रियाना, माजिया और मुशैक ताजमहल देखने के बाद पुरानी मंडी चौराहे पर पहुंचे तो पानी लेने गए सैफीतुल्लाह को हॉकरों ने घेर लिया। की-चेन 2200 रुपये में खरीदने के लिए जबरदस्ती करने लगे। गाइड ने रोका तो उसे पीट दिया। वहां खड़ी पुलिस से अफगानी पर्यटकों ने मदद के लिए कहा, लेकिन वे मूक दर्शक बने रहे। तब सैफीतुल्लाह खुद बचाने के लिए पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर दी। अफगानी पर्यटकों ने इस मामले की शिकायत पर्यटन पुलिस से की है। पर्यटकों में इस कदर गुस्सा है कि वह दिल्ली पहुंचकर अफगानी दूतावास को शिकायत करेंगे।
Leave a comment