आगरालीक्स(02nd August 2021 Agra News)…भारत विकास परिषद के अधिष्ठापन समारोह में बच्चों और महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। सीए विवेक अग्रवाल को….
इन्होंने किया शुभारंभ
भारत विकास परिषद के अधिष्ठापन समारोह में बच्चों और महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। होटल रॉयल रीजेंट फतेहाबाद रोड पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव डॉ. तरुण शर्मा, राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. केशव दत्त गुप्ता, डीजीसी एडवोकेट बसंत गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष तथा निकुंज के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद सिंघल, प्रांतीय वरिष्ठ मार्गदर्शक विनय सिंघल, प्रांतीय मार्गदर्शक सुभाष वर्मा, जिला चेयरमैन धर्म गोपाल मित्तल, जिला उप चेयरमैन एडवोकेट अखिलेश भटनागर ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
यमुना की सफाई का संकल्प
संस्था की तरुणा बंसल, सपना गर्ग, सविता अग्रवाल, कंचन भाटिया, दिनेश भाटिया, कल्याणी अग्रवाल ने यमुना सफाई के लिए लोगों को जागरूक किया। नाटक का अदभुत मंचन कर यमुना का दर्द लोगों को समझाया। ये देख सभी सदस्य भाव विभोर हो गए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूम उठे लोग
महिला सदस्य शिवांगी गर्ग, शिल्पी अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल ने सावन के गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी। पावनी, गति, शेषनिकुंज, गौरांग तथा नायशा ने अपने बेहतरीन डांस से उपस्थित सदस्यों को ताली बजाने पर विवश कर दिया।
पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
कार्यक्रम में सीए विवेक अग्रवाल को अध्यक्ष, राजेश कुमार गर्ग को सचिव, अमित गर्ग को कोषाध्यक्ष, निशी अग्रवाल को महिला संयोजिका की शपथ दिलाई गई। शपथ प्रांतीय सचिव राहुल गर्ग ने दिलाई। इसके अलावा नए पारिवारिक सदस्यों में नेहा-राजेश गोयल, उर्वशी-पंकज शर्मा, सीमा-गौरव त्रिपाठी, रामसखी-ओंकार नाथ गुप्ता, धनदेवी-बीरबल राठौर, पूजा-रविकांत अग्रवाल, रितु-प्रशांत मित्तल, संगीता-मुकेश मित्तल, दीप्ति-राहुल गोयल, रश्मि-रवि गर्ग, रीता-मनोज जैन, रंजना अग्रवाल, मनीषा-शुभम सिंघल, सिद्धि-रोहित आईलानी को नए सदस्य के रूप में शपथ प्रांतीय कोषाध्यक्ष सोमदेव सारस्वत ने दिलाई। सभी ने समाज की सेवा का संकल्प लिया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महिला संयोजिका अंजू सिंघल और निवर्तमान अध्यक्ष निकुंज पूनम सिंघल ने किया। प्रदीप अग्रवाल, संजीव कुमार जैन,पंकज बंसल,शैलेश अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, आशीष गर्ग, कपिल गर्ग, दीपक शर्मा, विनोद अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, अंचल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, रितु अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विनय लूथरा, CK सारस्वत, कल्पना अग्रवाल, अल्पना अग्रवाल, पवन अग्रवाल, गीता अग्रवाल, मोनिका सिंघल, तरुण सचवानी, वर्षा माथुर, मोहिनी जैन, योगेश रखवानी, किशोर बुधरानी, सिमरन सचवानी, अनुज सिंघल आदि ने विशेष सहयोग किया।