Tuesday , 4 February 2025
Home आगरा Danish PM Mette Fredriksson arrives in Agra, Will see Taj Mahal in the morning…#agranews
आगराटूरिज़्मटॉप न्यूज़

Danish PM Mette Fredriksson arrives in Agra, Will see Taj Mahal in the morning…#agranews

आगरालीक्स…(9 October 2021 Agra News) आगरा पहुंची डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेड्रिकसन. सुबह ताजमहल और आगरा किला का करेंगी दीदार. जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम.

साढ़े आठ बजे पहुंची आगरा
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेड्रिकसन शनिवार रात साढ़े आठ बजे आगरा पहुंच गई हैं. आगरा के खेरिया एयरफोर्स स्टेशन पर उनके पहुंचने पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व आगरा के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. यहां से सीधे होटल ओबराूय अमर विलास के लिए पहुंच गईं. होटल में नाइट स्टे करेंगी। इसके बाद रविवार सुबह ताजमहल देखेंगी।

ताजमहल सुबह साढ़े आठ बजे से रहेगा बंद
वीवीआईपी विजिट को देखते हुए ताजमहल को सुबह साढ़े आठ बजे से बंद कर दिया जाएगा। हालांकि पीएम सुबह साढ़े नौ बजे होटल से ताजमहल पहुंचेंगी। वह करीब एक घंटे तक ताजमहल में रहेंगी। ऐसे में पर्यटकों के लिए ताजमहल बंद रहेगा। उनके जाने के बाद ही ताजमहल को खोला जाएगा।

सुबह साढ़े सात बजे तक दी जाएगी पर्यटकों को एंट्री
सुबह साढ़े सात बजे तक पर्यटकों को एंट्री दी जाएगी। इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे तक ताजमहल को पर्यटकों से खाली करा लिया जाएगा। फिर यह प्रधानमंत्री के जाने के बाद ही खुलेगा।

आगरा किला भी बंद रहेगा
डेनमार्क की प्रधानमंत्री सुबह 10.50 बजे ताजमहल से आगरा किला पहुचेंगी। वह करीब एक घंटे तक आगरा किला को देखेंगी। सुबह नौ बजे के बाद आगरा किला भी बंद कर दिया जाएगा।

ऐसे में दोपहर के बाद ही आएं सैलानी

पीएम के दौरे को देखते हुए किसी भी परेशानी से बचने के लिए सैलानी अगर दोपहर के बाद ही आएं तो अच्छा रहेगा। तब उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नही होगी। इसके अलावा परेशानी से बचना है तो वे इन दोनों स्मारकों को छोड़कर अन्य स्मारकों को सुबह के समय देख लें।

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 4th February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 4 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

आगरा

Speeding bike collides with divider, father dies, son injured

आगरालीक्स…आगरा के रहने वाले पिता—पुत्र का फिरोजाबाद में एक्सीडेंट.पिता की मौत, बेटा...

आगरा

Agra News: Inauguration of Agra’s newly constructed model police post Balkeshwar

आगरालीक्स…आगरा की नवनिर्मित आदर्श पुलिस चौकी बल्केश्वर का लोकार्पण. लघु उद्योग भारती...

आगरा

Agra News: BSP Councilors surrounded the Municipal Commissioner’s residence in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पार्षदों ने नगर आयुक्त के आवास का किया घेराव. घर...