
आगरा के यमुना पार क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की चार महीने पूर्व बिसावर (भरतपुर) के भूपेश से फोन पर दोस्ती हो गई। दोनों मोबाइल पर सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़े थे। चार महीने तक बातचीत के दौरान एक दूसरे से मुलाकात करने की प्लानिंग की।
पिता और भाई ने डेटिंग करते पकडा
भूपेश ने पुलिस को बताया जिस पर गुरुवार की दोपहर वह अपने साथी सुभाष को लेकर टेढ़ी बगिया युवती संग डेटिंग करने आया था। फोन पर संपर्क करने के बाद युवती ने दोनों को घर से करीब दो सौ मीटर रुकने को कहा, घर से बहाने से निकल आई। वह भूपेश से सड़क किनारे बात कर रही थी। इस बीच युवती के पिता और भाई बाजार से आ रहे थे। उन्होंने दोनों को बेटी से बात करते देखा तो पकड़कर घर ले आए। दोनों के हाथ-पैर बांध पिटाई लगानी शुरू कर दी। पिटाई से बेहाल दोनों लोगों को परिजनों ने इस दौरान कई बार पानी पिलाया और नहलाया। पिटाई से उनकी चीख-पुकार सुन बस्ती के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
Leave a comment