आगरालीक्स ….आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 75 कॉलेजों के परीक्षा फार्म भरने के लिए लॉगइन आइडी नहीं खोले गए हैं, हजारों छात्र परेशान, जानें कारण।
विवि एनईपी के तहत संचालित होने वाले बीए, बीएससी और बीकॉम के साथ-साथ एमए, एमएससी और एमकॉम की परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। स्नातक पाठ्यक्रम की द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर की परीक्षा करायी जाएंगी। वहीं परास्नातक में द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। फॉर्म भरवाने में विवि ने ऐसे कॉलेजों के लॉगइन नहीं खोले हैं, जिन पर विवि ने अर्थदंड लगाया हुआ है। शुरूआत में ऐसे कॉलेजों की संख्या 76 थी। क्योंकि इन कॉलेजों पर प्रैक्टिकल, इंटरनल के अंक नहीं किए दिए थे। हालांकि प्रक्रिया शुरू होने के बाद फिरोजाबाद के एक कॉलेज ने अर्थदंड जमा करा दिया है। इसके बाद कॉलेज की फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार ऐसे महाविद्यालय जिनके द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के अन्तर्गत संचालित स्नातक एवं परास्नातक द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर मई- 2023 के आन्तरिक, प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक निर्धारित सयम तक अपलोड न करने पर 50 हजार का आर्थिक दण्ड लगाया गया था। जिन महाविद्यालयों द्वारा आर्थिक दण्ड जमा नहीं किया है। ऐसे सभी कॉलेजों का फॉर्म भरने के लिए पोर्टल नहीं खोला जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा में केन्द्र भी नहीं बनाया जाएगा। जो कॉलेज अर्थदंड जमा करा देंगे। उनका लॉगइन तुरंत खुल जाएगा।