आगरालीक्स…( DBRAU, Agra News ) आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा के 11 महीने बाद सत्र 2023 की अंकतालिका दी जाएंगी, 10 अप्रैल से कॉलेजों को अंकतालिका वितरित की जाएंगी।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश के अनुसार, पिछले वर्ष बीए, बीएससी, बीकाम, एमए, एमएससी, एमकाम के साथ ही बीए एलएलबी, एलएलबी और बीएड की परीक्षाएं कराई थी। मगर, अभी तक छात्रों को अंकतालिका नहीं मिली हैं। अंकतालिका न मिलने से छात्रों को अन्य संस्थानों में प्रवेश और नौकरी के लिए आवेदन करने में समस्या आ रही है। परीक्षा नियंत्रक डा. ओम प्रकाश के अनुसार, 10 से 18 अप्रैल तक छलेसर परिसर से कालेजों को अंकतालिका वितरित की जाएंगी। कालेज प्राचार्य अंकतालिका लेने के लिए दस्तावेजों के साथ प्रतिनिधि के रूप में शिक्षक और कर्मचारी को भेज सकते हैं ।
तिथि, कालेज कोड
10 अप्रैल, एक से 200 तक
12 अप्रैल, 201 से 400 तक
15 अप्रैल, 401 से 600 तक
16 अप्रैल 601 से 800 तक
18 अप्रैल 801 से शेष सभी कालेज