आगरालीक्स… आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा 28 जुलाई को नहीं होगी। पीएचडी प्रवेश परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। ( DBRAU, Agra : PHD entrance Exam postponed)
विश्वविद्यालय प्रशासन ने 55 विषयों के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराएगा। विवि ने सत्र 2023-24 के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन लिए हैं। लगभग छह सौ शोध निदेशक के पास उपलब्ध 15 सौ से अधिक सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया को आयोजित किया जाएगा। विवि ने पिछले दिनों पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन लिए थे। इस दौरान 33 सौ से अधिक आवेदन पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए मिले हैं।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विवि प्रवेश परीक्षा को 28 जुलाई को कराने वाला था, लेकिन अंतिम तिथि आगे बढ़ाए जाने से निर्धारित तिथि पर परीक्षा कराने की स्थिति नहीं बन सकी। डीन रिसर्च प्रो. बीपी सिंह के अनुसार प्रवेश परीक्षा के लिए पूर्व में 28 जुलाई की तिथि निर्धारित की गयी थी। अब परीक्षा 28 जुलाई को नहीं करायी जाएगी। परीक्षा के लिए नयी तिथि जल्द घोषित कर दी जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन की हार्ड कॉपी विवि में भेजने के लिए 20 जुलाई तक का समय दिया गया है। ताकि पात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम तय किया जाए।