आगरालीक्स… आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के छात्र संघ चुनाव में नाम वापसी के बाद एक छात्र के अपहरण की अफवाह फैल गई, विवि के अधिकारियों के होश उड गए, कुछ देर बाद ही छात्र थाना न्यू आगरा पहुंच गया।
विवि छात्र संघ चुनाव में गुरुवार को जेपी सभागार में नाम वापस लिए गए, 16 अक्टूबर को मतदान होना है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के दो कार्यकर्ताओं ने नामांकन किया था, इसमें से धीरज शर्मा ने अपना नाम वापस ले लिया, इसके साथ ही निष्ठा राठौर ने भी अध्यक्ष पद से अपना नाम वापस ले लिया है। वहीं, संयुक्त सचिव पद पर आनंद कुमार और कला संकाय प्रतिनिध के पद से प्रियम गुप्ता ने नाम वापस ले लिया है।
नाम वापस लेने के बाद आनंद कुमार हुआ गायब
एनएसयूआई के कार्यकर्ता के साथ आया आईईटी का छात्र आनंद कुमार संयुक्त सचिव पद से नाम वापस लेने के बाद गायब हो गया, उसके अपहरण की अफवाह फैल गई, पुलिस ने एनएसयूआई दीप आशुतोष विमल को हिरासत में ले लिया, वह उसी के साथ नाम वापस लेने के लिए आया था। आरोप है कि दीप आशुतोष विमल ने दबाव बनाकर नाम वापस कराया था।
थाने पहुंचा आनंद कुमार
छात्र के गायब होने से विवि प्रशासन में खलबली मच गई, आनंद कुमार के साथी छात्रों को फोन किया गया, कुछ देर बाद वह भी थाना न्यू आगरा पहुंच गया।