आगरालीक्स …आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय अब एजेंसी की जगह समर्थ पोर्टल का उपयोग करेगा।
विवि ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में समर्थ पोर्टल के उपयोग के लिए समझौता किया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की मौजूदगी में विवि कुलपति प्रो. आशु रानी और समर्थ कोऑर्डिनेटर प्रो. संजीव सिंह ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए।
कुलपति प्रो. आशुरानी के अनुसार एमओयू पर हस्ताक्षर होने के बाद विवि समर्थ पोर्टल का प्रयोग कर सकेगा। विवि समर्थ के विभिन्न माड्यूल में से अपनी आवश्यता के अनुसार उपयोग करेगा।
इसका लाभ विभिन्न स्तर पर विवि और छात्रों को होगा। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय की समर्थ से जुड़ी टीम ने ट्रेनिंग भी दी। भविष्य में विवि की ओर से उपयोग में लाए जाने वाले माड्यूल की पूरी ट्रेनिंग भी दी जाएगी। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के दौरान विवि कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश भी मौजूद रहे।