Friday , 5 June 2026
Home एजुकेशन DEI, Agra Admission 2020 : Applicant opposes admission rules
एजुकेशनटॉप न्यूज़बिगलीक्स

DEI, Agra Admission 2020 : Applicant opposes admission rules

193

आगरालीक्स ..आगरा के डीईआई संस्थान की प्रवेश में मनमानी से छात्र परेशान हैं, 250 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क लेकर आनलाइन फॉर्म भरवा लिए, रिजल्ट ना आने पर प्रवेश परीक्षा तो दूर, संस्थान में भी अंदर प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं।

यूपी बोर्ड का रिजल्ट 27 जून को घोषित होगा, सीबीएसई और आईसीएसई ने 12 वीं की परीक्षा निरस्त कर दी हैं। आंबेडकर विवि की ग्रेजुएशन की परीक्षाएं नहीं हुई हैं। ऐसे में आगरा के डीईआई संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई। प्रवेश के लिए आनलाइन प्रवेश फॉर्म भरवाए गए, 250 रुपये प्रोसेसिंग फीस ली गई। एंट्रेंस एग्जाम के लिए उन्हें अभ्यर्थियों को बुलाया या है जिनका परीक्षाफल घोषित हो गया है। इससे छात्र परेशान हैं, वे सुबह से ही डीईआई के गेट पर जुट रहे हैं यह जानने के लिए कि उनका क्या दोष है जब किसी बोर्ड का रिजल्ट ही घोषित नहीं हुआ।
कोरोना की जांच रिपोर्ट दिखाएं, तभी अंदर जा सकेंगे
अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने प्रो​सेसिंग शुल्क 250 रुपये जमा किया है, वे संस्थान से जानना चाहते हैं कि उन्हें प्रवेश परीक्षा में क्यों शामिल नहीं किया गया लेकिन उन्हें गेट के अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि कोरोना की जांच कराकर आएं, संक्रमण की आशंका के चलते जांच जरूरी है।

प्रेम विद्यालय के छात्रों को प्रवेश देने की साजिश
छात्रों का आरोप है कि डीईआई का अपना प्रेम विद्यालय है, इसमें इंटरमीडिएट की परीक्षा होती है, संस्थान में ग्रेजुएशन की परीक्षा भी हो चुकी है, प्रेम विद्यालय का रिजल्ट घोषित हो गया है। अपने छात्रों को प्रवेश दिलवाने के साजिश के तहत यह किया गया है। इस मामले में मीडिया से डीईआई के मीडिया प्रभारी प्रो जेके वर्मा का कहना है कि 20 हजार छात्रों को प्रवेश परीक्षा के लिए चयनित किया गया है, सुबह सात से शाम सात बजे तक तीन पालियों में प्रवेश परीक्षा हो रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Fake entry passes are being sold for ₹500 for Indresh Maharaj’s Katha in Balkeshwar Park, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर में इंद्रेश महाराज की कथा में 500 रुपये में...

एजुकेशन

Agra Live News: Aspirants preparing for competitive examinations in Agra will receive free coaching…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों मिलेगी निशुल्क कोचिंग....

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Menopause Society awareness programme on environment day

आगरालीक्स…Agra News: आगरा मीनोपोज सोसायटी ने दिया संदेश पर्यावरण हमारा है, इसको...

बिगलीक्स

Agra Live News: 24000 candidate appear in Police Bharti Exam from 8 to 10th June 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आठ से 10 जून तक 24 हजार...

error: Content is protected !!