आगरालीक्स …आगरा की एक कॉलोनी में 13 साल के दिव्यांशु ने सुसाइड कर ली, इसी कॉलोनी में पति पत्नी सहित पिछले तीन महीने में चार लोग सुसाइड कर चुके हैं।
शाहगंज क्षेत्र की राम स्वरूप कॉलोनी में एक और सुसाइड का मामला सामने आया है, कॉलोनी निवासी 13 साल के दिव्यांशु के पिता रविकांत की मौत हो चुकी है, वह अपने परिवार के साथ रहता है, गुरुवार को हर रोज की तरह वह घर की छत पर चला गया। वह नीचे नहीं आया तो परिवार के लोग छत पर गए, दिव्यांशु का शव टिन शेड के एंगल से फंदे पर लटका हुआ था, उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी, सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सीओ लोहामंडी नम्रिता श्रीवास्तव का मीडिया से कहना है कि सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है।
मार्च से जून तक चार ने की सुसाइड
31 मार्च को गोपाल सोनी और उनकी पत्नी प्रिया ने सुसाइड कर ली थी, उनके शव कमरे में फंदे पर लटके मिले थे। 15 जून को बीएड कर चुकी युवती मेनका सिसौदिया ने नौकरी ना मिलने पर सुसाइड कर ली थी और अब 13 साल के किशोर ने सुसाइड कर ली है, इसे लेकर कॉलोनी में चर्चाएं हैं।