आगरालीक्स.. आगरा के डीईआई को नैक की ए प्लस ग्रेडिंग मिली है, यह डीईआई के लिए बडी उपलब्धि है, संस्थान में 800 से अधिक कोर्स हैं और 12 हजार छात्र पढाई कर रहे हैं। संस्थान के 430 सेंटर हैं।

दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) को 1981-82 में डीम्ड विवि बनाया गया था। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक)नैक की टीम ने वर्ष 2013 में ए ग्रेड दी थी, यह पांच साल के लिए मान्य होती है। ऐसे में 29 से 31 जुलाई नैक की पांच सदस्यीय टीम ने डीईआइ का निरीक्षण किया। संस्थान में संचालित डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट सहित 840 पाठ्यक्रमों की शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया गया। संस्थान में अध्यनरत 12 हजार छात्र, नई तकनीकी और छात्रों के प्रोजेक्ट भी देखे। नैक ने 3.4 सीजीपीए के साथ ए प्लस ग्रेडिंग दी है, यह पांच साल के लिए रहेगी।