आगरालीक्स आगरा से दिल्ली के लिए शुरू हुई फ्लाइट आगरा से जैसलमेर भी जाएगी,50 सीट वाले विमान में पहले दिन दिल्ली से एक यात्री आगरा आया और आगरा से दो यात्री दिल्ली के लिए गए।
जूम एयरलाइंस की पहली फ्लाइट गुरुवार को दिल्ली से आगरा पहुंची, यह फ्लाइट दिल्ली से सुबह 10 .10 बजे चली और आगरा 11 .15 पर पहुंच गई, पहली फ्लाइट में एक यात्री ने दिल्ली से आगरा के बीच सफर किया। वहीं आगरा से दो यात्री दिल्ली के लिए गए, यह फ्लाइट आगरा से 5. 40 पर रवाना हुई और 6. 20 पर दिल्ली पहुंच गई।
शनिवार से आगरा से जैसलमेर के लिए फ्लाइट
जूम एयरलाइंस द्वारा आगरा दिल्ली जैसलमेर रुट पर फ्लाइट शुरू की है, शनिवार से दिल्ली से आगरा आने के बाद फ्लाइट जैसलमेर जाएगी, वहां से आगरा लौटने के बाद दिल्ली के लिए रवाना होगी।
यह रहेगा रुट
दिल्ली से आगरा 10. 10 बजे दिल्ली से फ्लाइट चलेगी 11 .11 बजे आगरा पहुंच जाएगी
आगरा से जैसलमेर 11. 45 बजे आगरा से चलेगी और 1 बजे जैसलमेर पहुंच जाएगी
जैसलमेर से आगरा शाम चार बजे जैसलमेर से फ्लाइट चलेगी और 5 .10 बजे आगरा पहुंच जाएगी
आगरा से दिल्ली 5 .40 बजे आगरा से दिल्ली के लिए फ्लाइट रवाना होगी और 6 .20 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी
1520 रुपये तक किराया
जूम एयर लाइंस ने 50 सीटर विमान चलाए हैं, यात्रा करने के लिए आनलाइन बुकिंग की जा रही है, इसका किराया भी हर रोज अलग अलग है, प्रीमियम क्लास में यात्रा करने के लिए किराया 900 रुपये से 1500 रुपये तक रखा गया है।