आगरालीक्स… दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव, दुनिया भर में कहर बरपाने लगा कोरोना, दिल्ली में ओमिक्रोन का संक्रमण, सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया टिवीट।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार सुबह टवीट किया है, इसमें उन्होंने कहा है कि मेरी कोरोना की रिपोर्ट पॉजटिव आई है और मामूली लक्षण हैं। घर पर आइसोलेट हूं, पिछले दिनों जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वे कुछ दिन के लिए खुद को आइसोलेट कर लें।
कोरोना से अब तक 54.62 लाख मौत और 29 करोड़ से अधिक संक्रमित
कोरोना से अभी तक दुनिया भर में 29.07 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि कोरोना से 54.62 लाख लोगों की कोरोना से मौत हुई है। नए साल पर कोरोना का ओमिक्रान वैरिएंट कहर बरपा रहा है, फ्रांस में एक नया वैरिएंट मिला है।