नईदिल्लीलीक्स…दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हनुमानजी की शऱण में। पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद।
कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में पत्नी संग की पूजा
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज शनिवार को कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा की, उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी नजर आए।
लोकतंत्र बचाने के लिए भगवान से प्रार्थनाः संजय सिंह
इससे पहले सांसद संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल के मंदिर पहुंचने से पहले कहा कि आज भगवान हनुमान का दिन है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल अपनी पत्नी और परिवार के साथ दर्शन के लिए आ रहे हैं और देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भगवान से प्रार्थना करेंगे। भगवान हनुमान उनकी इच्छा पूरी करें,मेरी यही कामना है।
जेल से रिहा होकर माता-पिता का लिया था आशीर्वाद
उल्लेखनीय है कि आप नेता केजरीवाल न्यायिक हिरासत में 40 दिन बिताने के बाद शुक्रवार को अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आए और अपने घर पहुंचे, यहां उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया।
भगवान हनुमान को भी दिया धन्यवाद जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने पहली प्रतिक्रिया देते हुए भगवान हनुमान को धन्यवाद दिया और भारत में कथित ‘तानाशाही’ को समाप्त करने के लिए लोगों का समर्थन मांगा.