आगरालीक्स …दिल्ली नगर निगम के चुनाव के लिए रविवार सुबह से मतदान शुरू हो गया है। 250 वार्ड के लिए सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हुई है। 1349 उम्मीदवार मैदान में हे और सात दिसंबर को मतगणना होगी।
1.45 करोड़ मतदाता
दिल्ली नगर निगम के चुनाव में 1.45 करोड़ मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान शाम 5.30 बजे तक चलेगा। 250 वार्ड के 1348 उम्मीदवारों के लिए मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।