आगरालीक्स …आगरा के नगर निगम चुनाव में वार्ड आरक्षण जारी होने के साथ ही आपत्ति आने लगी हैं। वार्ड के आरक्षण में बदलाव के लिए डीएम कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई जा रही है। सात दिन तक आपत्ति ली जाएंगी, इसके बाद वार्ड आरक्षण की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।

आगरा में 100 वार्डों का आरक्षण जारी कर दिया गया है। इसमें 87 प्रतिशत वार्डों में आरक्षण बदल गया है, इससे वर्तमान पार्षद परेशान हैं वे चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। इन पार्षदों ने डीएम कार्यालय में वार्ड आरक्षण पर आपत्ति करना शुरू कर दिया है।
सात दिन तक सुनी जाएंगी आपत्ति
2 दिसंबर को वार्ड आरक्षण जारी किया गया था, सात दिन तक कलेक्ट्रेट में वार्ड आरक्षण से संबंधति आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। डीएम नवीनीत चहल द्वारा आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा, इसके बाद वार्ड आरक्षण की फाइनल सूची जारी की जाएगी।