Saturday , 22 March 2025
Home बिगलीक्स Demonetisation: PM Narendra Modi address rally in Agra on 20 November
बिगलीक्स

Demonetisation: PM Narendra Modi address rally in Agra on 20 November

आगरालीक्स ….आगरा में नोटबंदी के बाद पीएम मोदी रविवार  (20 नवंबर)  को कोठी मीना बाजार में रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान डेढ घंटे तक मोबाइल ठप रहेंगे और उनके आने पर रोड बंद कर दिए जाएंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर कडी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रैली स्थल के साथ ही आस पास के क्षेत्र में सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे।

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में भाजपा परिवर्तन यात्रा कर रही है, शनिवार को परिर्वतन यात्रा आगरा आ जाएगी। वहीं, रविवार को दोपहर में पीएम मोदी कोठी मीना बाजार में रैली को संबोधित करेंगे। नोटबंदी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की रैलियों पर देश दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। इन मुश्किल हालातों में वे अलग अलग तरह से लोगों को समझाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में आगरा में वे लोगों के बीच किस तरह का संवाद करेंगे, इस पर नजर टिकी हुई हैं।
भीड जुटाने में लगे भाजपा कार्यकर्ता
कोठी मीना बाजार पर पूर्व सीएम मायावती ने रैली की थी, उनकी रैली से ज्यादा भीड जुटाने के लिए भाजपा पदाधिकारी जुटे हुए हैं। रैली में दो लाख की भीड जुटाने का दावा किया जा रहा है। इसके लिए दिन रात कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। कार्यकर्ताओं के साथ ही प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ताओं का आगरा आगमन शनिवार से हो जाएगा, वे भी व्यवस्थाएं संभालेंगे।

20 विधानसभा के लोग जुटाए गए
ओम माथुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। देश की जनता प्रधानमंत्री के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को आगरा में जनता के बीच अपने विचार रखेंगे। सभा में 20 विधानसभा क्षेत्रों की भीड़ जुटेगी। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की टक्कर समाजवादी पार्टी है। प्रदेश सह प्रभारी रमेश विधूड़ी, प्रदेश महामंत्री स्वत्रंत देव सिंह, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, सांसद डा. रामशंकर कठेरिया, सांसद बाबूलाल, पूर्व मंत्री हरिद्वार दुबे, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रदेश सह कोषाध्यक्ष एवं रैली व्यवस्था प्रमुख नवीन जैन ने किया है।

 

 

 

 

 इंटरनेट फोटो 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : 22 year old found dead in Agra #Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में युवक का शव मिला, पुलिस जांच में...

बिगलीक्स

Agra News : Three day fair for 8 year of Up Government#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने...

बिगलीक्स

Agra News Video: Raid on Hukka Bar near Agra Metro Station in Agra #Agra

आगरालीक्स..Agra News : वीडियो देखें आगरा में मेट्रो स्टेशन के पास हुक्का...

बिगलीक्स

Agra News : One died after car hit, IO Line Haazir#Agra

आगरालीक्स ..Agra News : .आगरा में होली पर बेकाबू कार के आधा...

error: Content is protected !!