Friday , 1 May 2026
Home बिगलीक्स Thieve jump of Nav Jyoti building 3rd floor, dies in Agra
बिगलीक्स

Thieve jump of Nav Jyoti building 3rd floor, dies in Agra

130

आगरालीक्स …आगरा में मल्टी स्टोरी नव ज्योति बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से चोर ने छलांग लगा दी, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कारोबारी के घर में चोरी के लिए वह बालकनी की तरफ से चढा था, शोर मचाने पर बालकनी से नीचे कूंद गया। इस घटना के बाद से लोगों में दहशत है।
आगरा के सुल्तानगंज की पुलिया पर नव ज्योति बिल्डिंग है, इसमें 53 फ्लैट हैं। फ्लैट नंबर 302 में तरुण खंडेलवाल अपने परिवार के साथ रहते हैं और आॅनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं। कुछ दिन के लिए वे बाहर गए हुए थे, इसलिए फ्लैट बंद था। चार नवंबर को वापस आ गए। शुक्रवार की रात 10 बजे तरुण खंडेलवाल, उनकी मां आरती और मौसा नरेश घर पर थे। बालकनी की तरफ से उन्हें कुछ हलचल की आवाज सुनाई दी, इस पर उन्होंने शोर मचा दिया।
तीसरी मंजिल से कूदा चोर
शोच मचाने के कुछ देर बाद ही तेज आवाज हुई, फ्लैटों से लोग बाहर निकल आए, उन्होंने बाहर देखा तो एक युवक नीचे पडा हुआ था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। चोर की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पहले भी हो चुकी हैं वारदात
इससे पहले भी नवज्योति बिल्डिंग में चोरी की वारदात हो चुकी हैं, शहर की पुरानी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में अधिकांश कारोबारी रहते हैं और निजी सिक्योरिटी भी है।

प्रेमी युगल चौथी मंजिल पर चढे
एत्माद्दौला के कालिंदी विहार निवासी युवक के पड़ोस में रहने वाली संप्रदाय विशेष की युवती से प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन तैयार नहीं थे। शुक्रवार को युवती के पिता और मां काम पर गए थे। दोपहर में युवक और युवती दोनों चार मंजिला इमारत की छत पर चढ़ गए और नीचे कूदने की तैयारी में थे। तभी आसपास के लोगों को पता चल गया और दोनों को बचा लिया। इसके बाद युवक और युवती घर छोड़कर साथ चले गए। पुलिस ने तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Commercial Cylinder rate increase Rs 993, New rate @ Rs 3125.50

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट 993 रुपये...

बिगलीक्स

Agra Live News: DPS Agra 10th student appear in Juvenile Justice board

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के डीपीएस के 10 वीं के छात्र के पंच...

बिगलीक्स

Agra Live News: Bride Mother bag steal from Marriage Home in Agra

आगरालीक्स:……Agra News: आगरा के मैरिज होम से दुल्हन की मां का ज्वैलरी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two Police Station In charge change in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के दो थाने थानाध्यक्ष बदले गए हैं।आगरा के न्यू...

error: Content is protected !!