Saturday , 6 December 2025
Home आगरा There is no shopping in the markets, the situation will remain like this for a month#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सबिजनेस

There is no shopping in the markets, the situation will remain like this for a month#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इस समय मार्केट ठंडा पड़ा हुआ है. बाजार सूने पड़े हैं. एक महीने तक ऐसे ही बने रहेंगे हालात…जानिए कब से मार्केट में शुरू होगा बूम…

रक्षाबंधन दे गया बूस्ट
कोविड 19 के कारण करीब डेढ़ साल तक व्यापार में मंदी छाई रही. अधिकांश समय तक बाजार खुले ही नहीं. इस दौरान जितने भी दिन बाजार खुले, खरीदारी न के बराबर हुई. लेकिन हाल ही में गुजरा रक्षाबंधन का त्योहार डेढ़ साल से मंदी झेल रहे व्यापारियों को संजीवनी देकर गया. इस बार रक्षाबंधन पर जमकर खरीदारी हुई. कपड़ों से लेकर गिफ्ट्स आइटम और मिठाई, गैजेट्स और ज्वेलरी की अच्छी खरीदारी हुई. दुकानदारों में इसको लेकर उत्साह नजर आया. व्यापार एक बार फिर से पटरी पर आता हुआ दिखाई देने लगा. देखा जाए तो रक्षाबंधन का त्योहार दुकानदारों को बूस्ट देने का काम कर गया.

त्योहार के बाद से फिर सूने पड़े बाजार
हालांकि रक्षाबंधन और फिर जन्माष्टमी के बाद से बाजार सूने ही पड़े हुए हैं. मार्केट्स में से रौनक गायब है. कुछ एकाध ग्राहक ही खरीदारी करने के लिए बाजार जा रहे हैं. आगरा का सिंधी बाजार हो या फिर कमला नगर, राजा की मंडी हो या फिर सदर, संजय प्लेस हो या फिर बल्केश्वर, न्यू आगरा, रावतपाड़ा, सुभाष बाजार, बिजलीघर में दुकानदार खाली बैठे हुए हैं. सुबह से शाम तक ग्राहकों का इंतजार किया जाता है. अब तो सरकार ने रात 11 बजे तक बाजार खोलने की परमीशन भी दे दी है लेकिन इसका कोई असर नहीं हो रहा क्योंकि बाजार में खरीदारी ही नहीं हो रही.

क महीने बाद लौटेगी रौनक
दुकानदारों का मानना है कि सितंबर का ये महीना तो इसी तरह का बीतने वाला हे. इस महीने में ही श्राद्ध पक्ष शुरू हो रहे हैं. 16 दिन तक चलने वाले श्राद्ध पक्ष में मान्यता है कि नये कपड़ों व अन्य चीजों की खरीदारी नहीं की जाती है. ऐसे में ये वाला महीना तो खाली ही गुजरने वाला है. लेकिन दुकानदारों को पूरी उम्मीद है कि एक महीने बाद फिर से मार्केट में रौनक लौटेगी.

दीपावली से बड़ी उम्मीद
आगरा के सिंधी बाजार स्थित मैचिंग सेंटर चलाने वाले सचिन अग्रवाल का कहना है कि अक्टूबर में नवरात्र और फिर करवाचौथ व दीपावली जैसा त्योहार है. ऐसे में हमें उम्मीद है कि इस बार आने वाले ये त्योहार मार्केट को मंदी से उबारने में पूरी तरह से मदद करेंगे. अक्टूबर में त्योहार शुरू हो जाएंगे. ऐसे मं इसके लिए अभी से स्टॉक मंगाना भी शुरू कर दिया गया है.

Related Articles

आगरा

Agra News: A new viewpoint has been created in Agra for tourists. See the stunning 360-degree view of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पर्यटकों के लिए बना नया व्यू प्वाइंट. 360 डिग्री एंगल...

आगरा

Agra News: Satyaprakash Gupta (Guddu) became the divisional minister of Mathur Vaishya Mandaliya Parishad…#agranews

आगरालीक्स….माथुर वैश्य मंडलीय परिषद के मंडलीय मंत्री बने सत्यप्रकाश गुप्ता (गुड्डू). अचल...

आगरा

Agra News: Dr. Yogesh Singhal became the President of Sikandra-Bodla Doctors Association…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में सिकंदरा—बोदला डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डॉ. योगेश सिंघल. नई...

आगरा

Agra News: Warm clothes, sarees, kurtis and many other items were available at cheap prices for the needy people…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंद लोगों के लिए सस्ते दामों में गर्म कपड़े, साड़ियां,...

error: Content is protected !!