आगरालीक्स ….आगरा में पूस में सावन जैसा मौसम हो गया है, बादल कब बारिश कर दें, इस डर से लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं और सर्दी बढ़ गई है। जाने कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में शुक्रवार को घने बादल छाए हुए हैं, हल्की बूंदाबांदी भी हो गई है। कभी भी तेज बारिश हो सकती है। बारिश की आशंका के चलते सुबह सुबह लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं और बादल घने होते जा रहे हैं।

चल रही ठंडी हवा
बारिश होने से आगरा में ठंडी हवा चल रही है और तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान कम हो रहा है।
नौ जनवरी तक तेज बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में तीन दिन तेज बारिश का अनुमान है। तेज बारिश होने से सर्दी और बढ़ जाएगी।
आईएमडी का अनुमान
07-Jan 10.0 22.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
08-Jan 11.0 24.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
09-Jan 11.0 23.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
10-Jan 11.0 23.0 Partly cloudy sky
11-Jan 10.0 24.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
12-Jan 10.0 23.0 Fog or Mist