आगरालीक्स… आगरा में कोरोना के केस कई गुना बढ़ने लगे हैं, अमेरिका में ओमिक्रॉन कहर बरपा रहा है, आइसीयू फुल होने लगे हैं। यहां भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं यह घातक हो सकता है।
अमेरिका में हालात बिगड़ने लगे हैं, ओमिक्रॉन का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आइसीयू की जरूरत पड़ने लगी है। आगरा में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड हास्पिटल में तीन मरीज भर्ती हैं। जबकि अन्य मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है।

हल्के में न लें ओमिक्रॉन, बिगड़ सकती है तबीयत
दुनिया भर के विशेषज्ञों का कहना है कि ओमिक्रॉन को हल्के में न लें, ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों को हॉस्पिटल में भर्ती करने की जरूरत पड़ सकती है। जिन लोगों को वैक्सीन लग चुकी है वे भी मास्क जरूर पहनें, मास्क न पहनने पर कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं।
एक्टिव केस 303, जनप्रतिनिधि भी संक्रमित
जनवरी में कोरोना के केस तेजी से बढ़े हैं और अब एक्टिव केस 303 हो गए हैं, छह जनवरी को ही 24 घंटे में रिकॉर्ड कोरोना के 132 केस मिले थे। कोरोना के एक्टिव केस बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है और जिन क्षेत्रों में कोरोना के केस अधिक हैं उन्हें हॉट स्पॉट घोषित किया जा रहा है।