Saturday , 22 March 2025
Home बिगलीक्स Dense fog piles up 15 cars on Yamuna Expressway in Agra region
बिगलीक्स

Dense fog piles up 15 cars on Yamuna Expressway in Agra region

आगरालीक्स… आगरा रीजन में पहले कोहरे से कोहराम मच गया, एक्सप्रेस वे पर कोहरे में एक के बाद एक 15 वाहन टकरा गए, हादसे में कई लोगों के गंभीर चोट आई हैं, इन्हें यमुना एक्सप्रेस वे अथॉरिटी की एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।
सर्दी के साथ ही कोहरा छाने लगा है, गुरुवार सुबह से आगरा रीजन में कोहरा था, सुबह के समय यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के सुरीर में  माइल स्टोन 83 पर कोहरे में एक के बाद एक 15 वाहन आपस में टकरा गए, आगे चल रहे वाहन के ब्रेक लगाते ही पीछे चल रही गाडियां अनियंत्रित हो गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग और एक्सप्रेस वे अथॉरिटी का स्टाफ भी पहुंच गया।

pil
हादसे के बाद मची चीख पुकार
वाहनों के टकरा जाने के बाद चीख पुकार मचने लग गई, स्थानीय लोगों के साथ कर्मचारियों ने घायलों को गाडियों से बाहर निकाला, उन्हें एंबुलेंस से अस्तपाल पहुंचाया।
ये गाडी भिडी

होंडा सिटी कार- डीएल 3 सीएके 6482, ईको कार- वैगनआर कार- डीएल 8 सीडब्लू 8135 ईको कार- यूपी 16 एवाई 5452, ऑल्टो कार – डीएल 3 सीसीके 0536, ट्रैवलर बस- यूपी 80 सिटी 0560, रोडवेज बस- यूपी 14 एटी 9457, सेंट्रो कार- एचआर 26 एडी 1787, ईको स्पोर्ट कार- यूपी 16 बीजे 3224, वैगनार कार- यूपी 84 पी 8002, ग्रांड आई10- यूके 07 एएक्स 6214, हुंडई कार – यूपी 75 एस 8595 सहित अन्य वाहन भिडे।
आगरा, दिल्ली के लोग घायल
आरजू गर्ग निवासी टूंडला फीरोजाबाद, एमके उपाध्याय, टूंडला फीरोजाबाद, दीप्ती गर्ग, टूंडला फीरोजाबाद, अंजना गर्ग, टूंडला फीरोजाबाद, योगेंद्र निवासी चौकड़ा जनपद आगरा, देवेश परमार निवासी चौकड़ा आगरा, अरुण कुमार निवासी लोधाना जनपद नोएडाश, आनंदपाल निवासी निवासी अल्फा फेस 2 ग्रेटर नोएडा, प्रदीप त्यागी निवासी सिकंदरा जनपद आगरा, राकेश चौधरी निवासी द्वारका दिल्ली, दिवाकर निवासी बल्केश्वर जनपद आगरा, जयकिशोर निवासी लालकूआ गाजियाबाद, मनोज कुमार निवासी मेला बाग शिकोहाबाद, विपिन चंद्र गुप्ता, निवासी इटावा, बबलू कश्यप निवासी बघरा जनपद मुजफ्फरनगर, अतुल सक्सेना, निवासी टैगोर गार्डन दिल्ली, पिंकी निवासी टूंडला जनपद फीरोजाबाद, सोनम निवासी फीरोजाबाद, राहुल निवासी जालौन, रिंकी निवासी टूंडला जनपद फीरोजाबाद, अमृता निवासी टूंडला जनपद फीरोजाबाद आदि घायल हुए हैं।

इस बार ज्यादा सर्दी और कोहरा

पिछले साल की तुलना में इस बार ठंड ने एक महीने पहले नवंबर में ही दस्तक दे दी है। शरद पूर्णिमा से रात में ठंड है। तापमान सामान्य या उससे कम है। रात का तापमान 17.0 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 1 डिग्री कम है। दिन का तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य रहा। मौसम केंद्र के डायरेक्टर डॉ अनुपम काश्यपि का कहना है कि नवंबर का दूसरा पखवाड़ा दिसंबर के जैसा ठंडा रहने का अनुमान है। इस दौरान शीत लहर चल सकती है और एक- दो दिन कोल्ड डे भी हो सकते हैं। इसकी वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस का स्ट्रांग होना है। इसकी वर्टिकल हाइट 5.8 से 7.6 किमी रहेगी। इसकी फ्रिक्वेंसी भी ज्यादा रहेगी।

सवा महीने ज्यादा ठंड

इस बार पिछले साल की तुलना में ठंड सवा महीने ज्यादा पड़ने की संभावना है। पिछले साल तीन महीने नवंबर, दिसंबर और जनवरी में सिर्फ 21 दिन ही ठंड पड़ी थी। इस बार एक महीने पहले ठंड शुरू हो गई। ये 30 दिन और 15 फरवरी के बाद 13 दिन तक ठंड पड़ने के आसार हैं। इस मान से ये करीब 43 दिन होंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : 22 year old found dead in Agra #Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में युवक का शव मिला, पुलिस जांच में...

बिगलीक्स

Agra News : Three day fair for 8 year of Up Government#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने...

बिगलीक्स

Agra News Video: Raid on Hukka Bar near Agra Metro Station in Agra #Agra

आगरालीक्स..Agra News : वीडियो देखें आगरा में मेट्रो स्टेशन के पास हुक्का...

बिगलीक्स

Agra News : One died after car hit, IO Line Haazir#Agra

आगरालीक्स ..Agra News : .आगरा में होली पर बेकाबू कार के आधा...

error: Content is protected !!