आगरालीक्स.. आगरा में कल उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा कोरोना के इलाज और रोकथाम की समीक्षा बैठक करेंगे, वे आगरा में दो घंटे रहेंगे।
आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2065 पहुंच गई है, 101 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। ऐसे में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा कोरोना के इलाज और रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा करने के लिए सोमवार को आगरा आ रहे हैं। वे यहां भाजता कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे।

यह रहेगा कार्यक्रम
उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा सोमवार सुबह 10:00 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, खेरिया एयरपोर्ट से वे सर्किट हाउस जाएंगे। कोरोनावायरस की रोकथाम की समीक्षा करेंगे, बैठक करीब एक घंटा चलेगी। उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा 11:30 बजे से 12:00 बजे तक भाजपा के पदाधिकारियों से मिलेंगे। दोपहर 12:00 बजे मथुरा के लिए रवाना होंगे, मथुरा से शाम 4:00 बजे वापस आगरा आएंगे। आगरा से शाम 4 10 बजे आगरा से खेरिया एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।