Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Details of movable and immovable property of teachers of Secondary Education Council will be registered on the portal, last date is 18 May
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Details of movable and immovable property of teachers of Secondary Education Council will be registered on the portal, last date is 18 May

93

आगरालीक्स… माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों को संपत्ति का ब्योरा दर्ज कराना होगा।अंतिम तिथि 18 मई  

मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना है जरूरी

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभी राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

कितने खरीदे शेयर और जेवरात इसकी भी जानकारी

इसमें उन्हें अपनी बैंक जमा, वाहन, जमीन, भवन और अन्य संपत्तियों की जानकारी तो देनी ही है। कितने शेयर, जेवरात और अन्य मूल्यवान वस्तु खरीदीं, यह भी सरकार को बताना होगा। शिक्षकों को केवल वही संपत्ति घोषित करनी है, जो उनके नाम पर या उनके आश्रितों के नाम पर है। शिक्षक किसी संपत्ति के सह स्वामी हैं, तो उन्हें संपत्ति में उनकी हिस्सेदारी का उल्लेख करना होगा। प्रत्येक वर्ष संपत्ति का विवरण अपडेट करना होगा।

अंतिम तिथि 18 मई निर्धारित

अंतिम तिथि 18 मई निर्धारित की गई है। मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों व शिक्षकों को विभिन्न आनलाइन सेवाएं प्रदान हो रही हैं। वह घर बैठे ही अवकाश, पदोन्नति, स्थानांतरण और पेंशन आदि के आवेदन कर सकते हैं। अद्यतन स्थिति ट्रैक भी कर सकते हैं।

शिक्षको ने ब्योरा अपलोड भी कराया

इसका उद्देश्य इन सेवाओं को सरल और पारदर्शी बनाना है। कर्मचारियों का समय तो बचता ही है, उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होती। विवरण नहीं दिया तो होगी कार्रवाई आदेश आने के बाद पोर्टल पर काफी शिक्षकों ने विवरण अपलोड कर दिया है।

समय सीमा निकलने के बाद हो सकती है कार्रवाई

शिक्षक समय सीमा के अंदर अपनी संपत्ति का विवरण अपडेट करने में विफल रहते हैं, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता और सहायक अध्यापक, सभी को विवरण अपलोड करना है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 21st April 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 21 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ केजरीवाल मामले...

यूपी न्यूज

UP News: Timings changed in Basic Education Council schools of the state including Agra…#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में समय बदला....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

error: Content is protected !!