लखनऊलीक्स…दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अखिलेश यादव के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस। कहा- भाजपा की सरकार बनते ही यूपी के सीएम योगी हटाए जाएंगे।
केजरीवाल का लखनऊ में भाजपा पर हमला
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने लखनऊ में सपा कार्यालय में अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने दावा किया कि अगर बीजेपी की जीत होगी तो योगी आदित्यनाथ को सीएम पद से हटा दिया जाएगा।
यूपी के मतदाताओं से वोट मांगने आया हूं
उन्होंने कहा आज लखनऊ में मैं यूपी के मतदाताओं से इंडिया गठबंधन को वोट करने के लिए अपील करने आया हूं। मैं चार बातें रखना चाहता हूं इस चुनाव में पीएम मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं। अगर ये लोग जीत गए तो योगी आदित्यनाथ को 2-3 महीने में सीएम पद से हटा दिया जाएगा।
संविधान बदलकर आरक्षण बदलने की तैयारी
अगर ये जीत गए तो इनकी पूरी तैयारी है कि ये संविधान बदलकर आरक्षण खत्म कर देंगे। देश भर से जो आंकड़े आ रहे हैं वह दिखा रहे हैं कि 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है।