आगरालीक्स…आगरा में सर्दी बढ़ते ही बढ़ी गर्म कपड़ों की बिक्री. स्कूली बच्चों के लिए ब्लेजर और स्वेटर महंगे दामों में..दुकानों पर आया नया माल
सर्दी बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों की बिक्री भी शुरू हो गई है. बाजारों में गर्म कपड़ों का नया माल आ चुका है. जैकेट्स से लेकर स्वेटर तक मार्केट में एक से बढ़कर एक वैरायटी में उपलब्ध हैं. लोगों ने भी खरीदारी करने के लिए बाजारेां का रुख कर लिया है. इधर स्कूली बच्चों के लिए भी ब्लेजर और स्वेटर खरीदे जा रहे हैं. पेरेंट्स का कहना है कि स्कूलों की अपनी ड्रेस होने के कारण यह काफी महंगा मिल रहा है. ब्लेजर और स्वेटर पर स्कूल का लोगो लगकर मिल रहा है. स्कूलों द्वारा चयनित दुकानों पर ही गर्म कपड़ों की बिक्री हो रही है.
बजारों में भी आई गर्म कपड़ों की वैरायटी
इधर बाजारों में गर्म कपड़ों का बाजार सज चुका है.. हालांकि अभी हल्की ठंड के लिए कपड़े ज्यादा बिक रहे हैं. व्यापारियों की ओर से गर्म कपड़ों की नई वैरायटी मंगवा ली गई है. व्यापारियों का मानना है कि गर्म कपड़ों के भाव में ज्यादा वृद्धि नहीं की गई है. छोटे बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए बाजार में दस्ताने, इनर, टोपी, मफलर, मोजे आदि की मांग बढ़ गई है. कंबल, शॉल, स्वेटर की बिक्री भी शुरू हो गई है.