आगरालीक्स.. आगरा विकास प्राधिकरण की वीसी शुभ्रा सक्सेना का तबादला हो गया है, उनकी जगह आगरा के एडीए वीसी देवेंद्र सिंह कुशवाह को बनाया गया है। वहीं, शुभ्रा सक्सेना को डीएम रायबरेली बनाया है।
गुरुवार रात को आईएएस और आईपीएस में बडे स्तर पर बदलाव किया गया। आगरा की एडीए वीसी शुभ्रा सक्सेना को डीएम रायबरेली बनाया गया है, उनकी जगह स्टांप एवं पंजीयन विभाग के सचिव देवेंद्र सिंह कुशवाह को एडीए वीसी बनाया गया है।
एसपी सिटी आगरा का तबादला
एसपी सिटी आगरा प्रशांत वर्मा का भी तबादला किया गया है। उन्हें एसपी फतेहपुर बनाया गया है।
एएसपी गोरखपुर बोत्रे रोहन प्रमोद को एएसपी आगरा (नगर) बनाया गया है।