Thursday , 30 July 2026
Home अध्यात्म Dhan-labh Yog being made for three zodiac signs on Guru Purnima 2022
अध्यात्मआगरा

Dhan-labh Yog being made for three zodiac signs on Guru Purnima 2022

184

आगरालीक्स…गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई को है. इस दिन तीन प्रमुख ग्रह एक राशि में होंगे विराजमान…इन तीन राशियों के लिए धनलाभ का बन रहा योग…

हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है. इस दिन को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन लोग अपने गुरु की पूजा अर्चना करते हैं. इस बार 13 जुलाई दिन बुधवार को गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी. वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस दिन दिन ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है. गुरु पूर्णिमा के दिन तीन प्रुख ग्रह सूर्य, शुक्र और बुध मिथुन राशि में एक साथ स्थित होंगे. इसलिए इसे त्रिग्रही योग का निर्माण कहा जा रहा है. इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिनको इस योग से अच्छा धनलाभ हो सकता है.

ये हैं तीन राशियां
मिथुन — इस राशि वाले लोगों से लग्न भाव में ही त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है. इसलिए इस समय इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. कॅरियर से लकर व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है. संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है. फिजूल खर्चों पर लगाम लगेगी तथा बहुत दिनों से चली आ रही पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ आपके मधुर संबंध रहेंगे साथ ही पार्टनरिशप के काम में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है.

धनु — इस राशि वाले लोगों की गोचर कुंडली से त्रिग्रही योग का निर्माण सातवें भाव में हो रहा है. इसलिए इन राशि वाले लोगों को काफी लाभ मिलेगा. नए जॉब का प्रस्ताव आ सकता है. साथ ही प्रमोश और इंक्रीमेंट हो सकता है. वहीं व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है. व्यापार अगर विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ भी हो सकता है.

वृष — इस राशि वाले लोगों के त्रिग्रही योग का निर्माण दूसरे भाव में हो रहा है, जिसे धन और वाणी का स्थान कहा जाता है, इसलिए इस समय आकस्मिक लाभ हो सकता है. साथ ही उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है. धन आगमन के ​नए स्त्रोत बन सकते हैं. समाज में प्रतिष्ठा भी प्राप्त होगी, अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Janakpuri 2026 Agra: A grand and magnificent Janak Mahal will be built across 16,000 square meters…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी में इस बार 16 हजार वर्गमीटर में बनेगा भव्य...

आगरा

Agra Weather: Scorching sun in Agra; heat and humidity make life miserable…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में निकली चिलचिलाती धूप. गर्मी के साथ उमस ने भी किया...

आगरा

Agra News: Spread smiles among children through voluntary service at Agra’s Mufeed-e-Aam Montessori School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के मुफीद ए आम मोंटेसरी स्कूल में सेवा कार्य कर बच्चों...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : St. Francis Convent School’s girls’ team, Agra, has qualified for the CBSE national competition.

आगरालीक्स…सीबीएसई क्लस्टर 19 नॉर्थ जोन खो—खो में सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल का...

error: Content is protected !!