Saturday , 21 November 2026
Home मथुरा Dhirendra Shastri reached Vrindavan and had a ‘darshan’ of Banke Bihari Ji; he remarked, “I am soon going to become a Brijwasi.”
मथुरा

Dhirendra Shastri reached Vrindavan and had a ‘darshan’ of Banke Bihari Ji; he remarked, “I am soon going to become a Brijwasi.”

4

मथुरालीक्स…वृंदावन पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री बोले—भाषा में त्रुटि हो सकती है लेकिन भाव में कोई खोट नहीं. बांकेबिहारी जी के दर्शन किए, कहा जल्द बन जाउंगा ब्रजवासी

भगवान श्रीकृष्ण को टेढ़े कहने वाले बयान से घिरे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री शनिवार को वृंदावन पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि उनकी भाषा में त्रुटि हो सकती है लेकिन भाव में कोई खोट नहीं है. उन्होंने कहा कि उनका विरोध किसी बयान को लेकर नहीं बल्कि हिंदुत्व एकता की बात करने की वजह से किया जा रहा है. इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने सबसे पहले ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचकर विधि विधान से दर्शन व पूजन किया. इसके बाद वे परिक्रमा मार्ग स्थित गौरीगोपाल आश्रम पहुंचे. उन्होंने ब्रज के प्रति अपना लगाव दिखाया और कहा कि वे जल्द ही ब्रजवासी बनने वाले हैं.

रुक्मणी विहार स्थित सेठ मुरलीधर मानसिंगका सेवा सदन में उन्होंने कहा कि सनातन की इस राह में जोखिम और जख्म बहुत हैं और यह विरोध आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि हिंदू नहीं बचेगा तो हिंदुस्तान कैसे बचेगा. यदि सनातनी एकजुट नहीं होंगे तो हमारे मंदिर, देवालय और तीर्थ स्थल सुरक्षित नहीं रह पाएंगे. उन्होंने कहा कि जो लोग उनके खिलाफ बातें कर रहे हैं वो केवल बहानों से विरोध कर रहे हैं. लेकिन मैं हिंदू और हिंदुस्तान के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा चाले इसके लिए उन्हें गोली ही क्यों न खानी पड़े.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Crime News: Groom’s father murdered at wedding; sensational incident during the wedding procession in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…शादी में दूल्हे के पिता की हत्या. मथुरा में बारात के समय...

मथुरा

Tragic accident: Truck hits a family on a motorcycle; woman and her two-and-a-half-year-old daughter killed…#mathuranews

मथुरालीक्स…दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक सवार फैमिली को मारी टक्कर. महिला और...

मथुरा

Radhe-Radhe, Kamal Khila de… BJP’s new slogan from Mathura for the UP elections

मथुरालीक्स…राधे—राधे, कमल खिला दे…मथुरा से भाजपा का नया नारा. यूपी चुनाव को...

मथुरा

Mathura News: Chief Minister Yogi Adityanath performed ‘go-pujan’ in Mathura on the occasion of Gopashtami

मथुरालीक्स….मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोपाष्टमी पर किया गो पूजन, गायों को खिलाया...

error: Content is protected !!