Monday , 20 April 2026
Home agraleaks Discussion took place in Agra regarding the exploitation and health of women.
agraleaksसिटी लाइव

Discussion took place in Agra regarding the exploitation and health of women.

118

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं के शोषण और स्वास्थ्य को लेकर हुई चर्चा.वे मुखर होंगी तभी अपनी आवाज उठा पाएंगी.

क्लब 35 ने की गोष्ठी
क्लब 35 प्लस की ओर से रविवार को प्रतापपुरा चौराहे स्थित होटल ऑरेंज में एक गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें महिलाओं के शोषण और स्वास्थ्य को लेकर गहन चर्चा हुई। महिलाओं ने वक्ताओं से सवाल पूछे। घरेलू हिंसा की शिकायत, हेल्पलाइन आदि से सम्बंधित सवालों के जवाब राज्य महिला आयोग कीं सदस्य निर्मला दीक्षित और स्वास्थ्य को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ डीवी शर्मा और आगरा ऑब्स एंड गायनी सोसायटी (एओजीएस) कीं अध्यक्ष डॉ आरती मनोज ने दिए.राज्य महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित ने कहा कि महिलाएं किसी भी तरह के अपराध को लेकर चुप न रहें। वे मुखर होंगी तभी अपनी आवाज उठा पाएंगी। आज तमाम कमेटियां गठित हैं, पुलिस-प्रशासन है, हेल्पलाइन नम्बर्स हैं जो तभी अपना काम सही से कर पाएंगे जब महिलाएं अत्याचार के खिलाफ खुद आगे आएंगी। डॉ डीवी शर्मा ने कहा कि अक्सर हम हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज करते हैं जिसका खामियाजा बड़े नुकसान के रूप में भरना पड़ता है। इसलिए हड्डियों पर पूरा ध्यान दें ताकि चलने फिरने में असमर्थता की नौबत न आए। उन्हें महिलाओं में हड्डियों की सुरक्षा के लिए खानपान विशेषकर कैल्शियम, विटामिन की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ आरती ने रजोनिवृत्ति के बाद आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने 9 से 28 साल की उम्र में बच्चियों के खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी, क्योंकि यही वह आयु भी होती है जिसमें हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है।

यह लोग रहे मौजूद
इस दौरान डॉ सविता त्यागी, डॉ रत्ना शर्मा, डॉ सुभाषिनी गुप्ता, डॉ कहकशा, डॉ विजया सोनी, वनिता, रीता, अनुराधा, अमिता, नीरू, ऋचा, गायत्री, निशा आदि मौजूद थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaks

Agra News: Elders to Receive Honor and Respect at the Annual Celebration of Anubhav Nidhi Ashram in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मे अनुभव निधि आश्रम के वार्षिकोत्सव में बुजुर्गों को मिलेगा मान...

agraleaks

Agra Live News: Agra Metro, Signalling trial run completed from Mankameshwar to ISBT…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में मनकामेश्वर स्टेशन से आईएसबीटी स्टेशन तक चली मेट्रो....

agraleaksमथुरा

Mathura News: President Draupadi Murmu reached Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…मथुरा पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू. इस्कॉन और प्रेम मंदिर के करेंगी दर्शनी....

agraleaksआगरा

Agra News: Valmiki Jagran Manch (Mahasabha) celebrated Holi Milan ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में वाल्मीकि समाज की होली मिलन समारोह में दिखी एकता. बोले—...

error: Content is protected !!