आगरालीक्स…एसएन के जूनियर डॉक्टरों ने लाइव देेखें दूरबीन विधि से मुंबई में हुए 11आपरेशन.सर्जन्स ने दिए सवालों के जवाब
कार्यशाला में 11 आपरेशन हुए लाइव.
हर्निया से लेकर पित्त की थैली के आपरेशन में स्क्रीन से नजर नहीं हटनी चाहिए, हाथों का सटीक मूवमेंट। इससे दूरबीन विधि से जटिल सर्जरी भी की जा सकती है। रविवार को सरोजनी नायडू मेडिकल कालेज के सर्जरी विभाग और एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ आगरा द्वारा रविवार को आयोजित कार्यशाला में जेन हास्पिटल मुंबई से 11 आपरेशन का लाइव किया गया।
जूनियर डॉक्टरों ने दिये सवालों के जवाब.
सेल्सा अध्यक्ष व एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ आगरा के प्रेसिडेंट इलेक्ट डा. सुनील शर्मा ने पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय एपीजे अब्दुल कलाम की सलाह का जिक्र करते हुए कहा कि ऊंचे उद्देश्य, ईमानदारी , लगातार मेहनत व कार्य करने से जीवन का कोई भी मुकाम प्राप्त किया जा सकता है। कार्यशाला में पित्त की थैली में पथरी, हर्निया सहित 11 आपरेशन किए गए, यहां जूनियर डाक्टरों के सवालों के जवाब चिकित्सकों ने दिए। कोरोना काल में आनलाइन कार्यशाला से प्रशिक्षण आसान हो गया है।
यह लोग मौजूद रहे
मुख्य अतिथि एसएन के प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता, विशिष्ट अतिथि एएस मेडिकल कालेज, एटा के प्राचार्य डा. राजेश गुप्ता, सर्जरी विभागाध्यक्ष डा. जूही सिंघल, डा. रिचा जैमन, एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ आगरा के अध्यक्ष डा. ऋषि महाजन, डा. अमित श्रीवास्तव एग्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर आफ एसोसिएशन आफ सर्जन्स, डा. समीर कुमार सचिव एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ आगरा, आईएमए के सचिव डा. अनूप दीक्षित, डा. अनुभव गोयल, डा. एके गुप्ता, डा. जेएल पुरुसनानी, डा. अरुण राठौर, डा. अंकुश गुप्ता, डा. मनीष गोयल, डा. लाखन सिंह गालिब, डा. जेपीएस शाक्य, डा. भूपेंद्र कुमार, डा. सुरेंद्र पाठक, डा. अंकुर बंसल और संचालक डा. शुभम शर्मा ने किया।