आगरालीक्स …आगरा में पूर्व मंत्री के नाती दिव्यांश चौधरी ने जूता कारोबारी और उनकी बेटी को कार से कुचलने की कोशिश के आरोप में दर्ज मुकदमे में कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस ने 25 हजार का इनाम किया था घोषित। ( Divyansh Chaudhary, Grand son of former Minister surrender in court in Agra)
आगरा में जूता कारोबारी और उनकी बेटी ने 15 अप्रैल को ऋषि मार्ग पर पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के नाती पर कार से कुचलने के आरोप लगाए थे। इस मामले में जूता कारोबारी ने थाना शाहगंज में हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में आरोपित को हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी।
आरोपित को कोर्ट के आदेश के तहत एक महीने में समर्पण करना था, समर्पण करने के लिए मंगलवार को अंतिम तिथि थी। ऐसे में मंगलवार को पूर्व मंत्री के नाती दिव्यांशी चौधरी ने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में सरेंडर के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। दो मामलों में सरेंडर के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है, दोनों की मुकदमे थाना शाहगंज में दर्ज हैं। प्रस्तुत किए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि थाना पुलिस तंग व परेशान कर रही है, जबकि उसने कोई अपराध कारित नहीं किया है। इस मामले में कोर्ट ने थाना प्रभारी शाहगंज से 19 जुलाई को आख्या तलब की है।
कोर्ट में किया सरेंडर
दिव्यांश चौधरी ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर किया। कोर्ट में सुनवाई के बाद