नईदिल्लीलीक्स…सीएम योगी के फैसले का ऑल इंडिया मुस्लिम जमात का समर्थन। नदियों में पूजा सामग्री फेंकन पर एनजीटी सख्त। साथ में प्रमुख खबरें
एनजीटीः आगरा- मथुरा सहित कई जिलों के डीएम को निर्देश
गंगा और यमुना नदियों में धार्मिक अवशेषों को फेंके जाने एनजीटी ने आगरा, मथुरा, गढ़मुक्तेश्वर, कानपुर, बिठूर, प्रयागराज, वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेटों को उन स्थानों को चिह्नित करने और निगरानी करने का भी निर्देश दिया, जहां इस तरह के अवशेष को विसर्जित किया जाता है। यमुना और गंगा नदियों में पॉलिथीन बैग में पैक किए गए फूलों और मालाओं को फेंकने के संबंध में एक अखबार की रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान मामले की सुनवाई पर एनजीटी ने ये निर्देश जारी किए।
एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की पीठ ने आदेश में कहा कि तमाम फैसलों के बावजूद पूजा सामग्री और माला नदियों में फेंके जा रहे हैं।
योगी सरकार का फैसला कानून व्यवस्था के लिए
यूपी सीएम योगी के फैसले का ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने समर्थन करते हुए कहा है कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। पुलिस ने जो एडवाइजरी जारी की है, वह कानून व्यवस्था के लिए है। यह इसलिए है ताकि हिंदू मुस्लिम विवाद न हो सके।
दूरियां पैदा होंगीः देवबंद
वहीं देवबंद के मुफ्ती असद कासमी ने कहा है इससे दूरियां पैदा होंगी और फिरकापरस्त लोग मौके का फायदा उठाएंगे।
हाईस्कूल, इंटर की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा कल
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल, इंटर की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा 20 को होगी। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में 93 केंद्र बनाए गए हैं। अधिकतर केंद्र जिला मुख्यालयों के जीआईसी में बनाए गए हैं। दो पाली में होने वाली इस परीक्षा में 44,362 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। 10वीं व 12वीं की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कल से हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थी 20 जुलाई से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रक्रिया 20 अक्तूबर तक चलेगी। http:// scholarship.up.gov.in पर विद्यार्थियों को आवेदन करना होगा।