नईदिल्लीलीक्स… माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन। लैपटॉप, कंप्यूटर बंद। नीली हुई स्क्रीन। बैंक सेवाएं ठप। विमान सेवाएं भी प्रभावित।
सिस्टम ने काम करना बंद किया, स्क्रीन हुई नीली
माइक्रोसॉफ्ट के यूजर्स को आज तकनीकी गड़बड़ी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। सिस्टम में आज अचानक काम बंद हो गया और नीली स्क्रीन दिखाई देने लगी।
दोपहर 12 बजे गड़बड़ी हुई
शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे तकनीकी गड़बड़ी देखी गई। इसका असर कई बड़ी कंपनियों में दिखा। इन कंपनियों में कई कर्मचारियों के लैपटॉप और कंप्यूटर अपने आप बंद हो गए। ये गड़बड़ी लगातर काफी देर तक देखने को मिली।
रीस्टार्ट के बाद शट डाउन हुए
इस बीच कई बार कर्मचारी के कंप्यूटर और लैपटॉप रीस्टार्ट तो हुआ लेकिन इसके कुछ देर बाद ही एक बार फिर शट डाउन हो गया. माइक्रोसॉफ्ट में ये गड़बड़ी दुनिया भर की कई जानी-मानी कंपनियों में देखा गया है। इसकी वजह से कई बैंकों में कामकाज ठप हो गया। कई एयरलाइंस की विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं।