आगरालीक्स…(5 January 2022 Agra News) आगरा में स्कूल बंद करने को लेकर डीएम ने जारी किए नये आदेश. और बढ़ाई छुट्टियां. आनलाइन पढ़ाई भी नहीं होगी. कक्षा 11 और 12 को लेकर भी आदेश
आगरा में 16 जनवरी तक सभी स्कूल बंद
यूपी सरकार द्वारा 14 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश के आदेश के बाद आगरा के जिलाधिकारी पीएन सिंह ने नये आदेश जारी किए हैं. उन्होंने आगरा के सभी निजी व सरकारी स्कूलों को 16 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं. इसके अलावा कक्षा 11 व 12 के बच्चों को स्कूल बुलाने के लिए भी नये दिशा निर्देश दिए हैं. नये आदेश के तहत कक्षा 11 और 12 के बच्चों की पढ़ाई आनलाइन ही होगी. उन्हें केवल वैक्सीनेशन के लिए ही स्कूल में बुलाया जाएगा अगर स्कूल में वैक्सीनेशन कैंप लगा हो.
आनलाइन पढ़ाई के लिए ये आदेश
इसके अलावा डीएम ने आनलाइन पढ़ाई के लिए भी आदेश दिए हैं. नये आदेश के तहत सभी स्कूलों में कक्षा 10 तक के सभी बच्चों के स्कूल 16 जनवरी तक बंद रहेंगे. इनकी आनलाइन पढ़ाई भी नहीं होगी. आनलाइन पढ़ाई केवल कक्षा 11 और 12 के बच्चों के लिए ही होगी.

आंगनबाड़ी सेंटर भी रहेंगे बंद
डीएम ने आदेश पारित करते हुए कहा कि आंगनबाडी केंद्र भी बंद रहेंगे और वहां के घरों में राशन पहुंचाया जाएगा.