
मैनपुरी के घिरौर क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय युवती अपने पति की जांच कराने के लिए पैथोलॉजी लैब आई थी। युवती का आरोप है कि डॉक्टर ने रिपोर्ट के लिए इंतजार करने को कहा, इस पर युवती ने अपने पति को घर भेज दिया और वह पैथोलॉजी लैब में रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। इसी बीच डॉक्टर ने युवती को रिपोर्ट देने के लिए अपने कैबिन में बुलाया, उससे कहा कि तुम्हारी भी जांच करनी है, इसके बाद कपडे उतारने लगा, इसके बाद रेप कर दिया।
थाने में उतरवाए कपडे
युवती ने अपने घर पहुंचकर डॉक्टर की घिनौनी हरकत की जानकारी दी तो ग्रामीण थाना घिरौर पहुंच गए। युवती का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने समझौता करने के लिए दबाव बनाया, लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर इंस्पेक्टर ने एक बाहरी महिला को बुलाया, वह उसे कमरे में लेकर गई, थाने में ही महिला के कपडे उतारकर रेप की जांच की और कह दिया कि रेप नहीं हुआ है। सीओ बीपी सिंह का कहना है कि कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
Leave a comment