
एसएन के एसपीएम विभाग में कार्यरत जूनियर डॉक्टर हर्षवर्धन (जेआर टू) लखनऊ अपने घर से लौट रहे थे। वे ट्रेन से टूंडला पर उतरे और मंगलवार रात सात बजे एक आॅटो में आगरा के लिए बैठ गए, आॅटो में पहले से तीन सवारी बैठी हुई थी। एत्मादपुर पुल पर आॅटो में बैठे बदमाशों ने डॉ हर्षवर्धन की कनपटी पर तमंचा रख दिया और लूट करने लगे, इस पर डॉ हर्षवर्धन ने विरोध किया और बदमाशों से भिड गए।
बदमाशों से छीन लिया तमंचा
डॉ हर्षवर्धन ने बदमाशों से हाथों से तमंचा छीन लिया और आॅटो से कूद गए। इस पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और बैग छीन लिया, इसी बीच हाईवे पर वाहनों का आता देख बदमाश आॅटो लेकर भाग खडे हुए। लूट की सूचना पर एसएन के जूनियर डॉक्टर भी पहुंच गए।
Leave a comment