Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Dolphin Water Park, Agra: Best place to visit with family and friends in summer, know tickets, timings and facilities…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Dolphin Water Park, Agra: Best place to visit with family and friends in summer, know tickets, timings and facilities…#agranews

605

आगरालीक्स…आगरा का Dolphin Water Park घूमने के लिए पहली पसंद बना. फैमिलीज और दोस्तों के साथ घूम आइए. जानिए Ticket, Timing और सुविधाएं…

आगरा का Dolphin Water Park इस समय लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. भीषण गर्मी में अपनी फैमिलीज और दोस्तों के साथ घूमने और एंज्वॉय करने के लिए वीकेंड पर सबसे अधिक लोग इस समय वॉटर पार्क ही जा रहे हैं. गर्मी के मौसम में डॉल्फिन वाटर पार्क आनंद लेने के लिए सबसे अच्छी जगह है. 14 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैले इस वॉटर पार्क में रोमांचकारी स्लाइड, रोलर कोस्टर, पानी और नियमित स्लाइड आदि जैसी बहुत ही अनोखी राइड्स प्रदान करता है.

यहां एक पार्क भी शामिल है जो बच्चों द्वारा सबसे अधिक पसंद और आनंद लिया जाता है, इसमें बच्चों के लिए एक खेल क्षेत्र भी है और अन्य सुविधाएं भी प्रदान करता है. इसके अलावा वयस्कों और बच्चों दोनों के लिए कई मजेदार गेम भी शामिल हैं. देखा जाए तो इसे आगरा का water world भी कहा जाता है, क्योंकि यह यूपी के सबसे बड़े वॉटर पार्क में शामिल है. यदि आप अपने परिवार के साथ आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको इस खूबसूरत और शानदार वाटर पार्क में जरूर जाना चाहिए.

जानिए क्या है टिकट
डॉल्फिन वॉटर पार्क में जाने के लिए आपको टिकट खरीदनी होगी. इसमें वयस्कों की क्टि 650 रुपये है तो वहीं बच्चों की टिकट 350 रुपये बताई गई है. अंदर स्वीमिंग करने और रोमांचकारी स्लाइड्स के लिए कॉस्ट्यूम भी लोगों के लिए उपलब्ध रहते हैं जिनका चार्ज लगभग 50 से 100 रुपये के बीच है.

खाने—पीने की भी बेहतरीन सुविधा
अगर आप यहां अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जा रहे हैं तो वॉटर पार्क में आपको खाने—पीने की सुविधा भी प्रदान की जाती है. यहां के रेस्तरां में बेहतरीन और टेस्टी फूड उपलब्ध हैं.

टाइमिंग
सुबह 11:30 से शाम 6:30

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!