आगरालीक्स…. सत्ता बदलते ही आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के एसआईसी हटाए गए, डॉ अजय अग्रवाल को एसआईस है, इससे पहले डॉ हिमांशु यादव एसआईसी थे।
एसएन मेडिकल कॉलेज में दवाओं, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों की तैनाती का कार्य एसआईसी देखते हैं। सपा की सरकार आने के साथ ही 2013 में तत्कालीन प्राचार्य डॉ अजय अग्रवाल ने नेत्र रोग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ हिमांशु यादव को एसआईसी बना दिया गया था,
सत्ता के चलते जूनियर होने के बाद भी एसआईसी बनाए जाने का विरोध नहीं हुआ। वहीं, 2015 में बाल रोग विभाग में बिजली जाने से तीन नवजात की मौत होने के बाद हिमांशु यादव को निलंबित कर दिया गया था, तीन महीने बाद वे बहाल हो गए। उन्हें दोबारा से तत्कालीन प्राचार्य डॉ एसके गर्ग ने एसआईसी बना दिया, लेकिन कार्य क्षेत्र सीमित कर दिया था। मगर, डॉ सरोज सिंह के प्राचार्य बनने के साथ ही डॉ हिमांशु यादव एसआईसी के पद पर पूरी तरह से कार्य करने लगे। दवाओं की खरीद फरोख्त से लेकर कर्मचारियों का कार्य डॉ हिमांशु यादव देख रहे थे।
Leave a comment