आगरालीक्स…. आगरा में यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है, पहले दिन हिंदी का पेपर है, सत्ता बदलने के बाद नकल के ठेकेदार परेशान हैं। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों के भी होश उडे हुए हैं।
343 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। हिंदी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में अनिवार्य विषय है। सर्वाधिक परीक्षा इसी विषय की परीक्षा में शामिल होते हैं। जिले में हाईस्कूल के 72,222 संस्थागत, 8766 व्यक्तिगत और इंटरमीडिएट में 59,653 संस्थागत और 6227 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को शामिल होना है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को मिलाकर कुल 146868 परीक्षार्थी हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. जितेंद्र सिंह यादव का मीडिया से कहना है कि 16 अतिसंवेदनशील और 51 संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष नजर रहेगी।
Leave a comment